Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

 कान्स 2025 में ऐश्वर्या राय का 'मिशन सिंदूर': परंपरा, पहचान और पराक्रम का ग्लोबल बयान

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर
L'Oréal Paris की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर और ‘Queen of Cannes’ के रूप में ऐश्वर्या ने साड़ी-सिंदूर के अंदाज़ में रच दिया इतिहास—फैन्स ने इसे बताया आत्मविश्वास और संस्कृति का उत्सव।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी पारंपरिक बनारसी साड़ी और सिंदूर से सबका ध्यान खींचा। यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय विरासत का गर्वपूर्ण प्रदर्शन और उनके निजी जीवन को लेकर उड़ रही अफवाहों का शांत और प्रभावशाली जवाब भी था।


ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2025 रेड कार्पेट लुक एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार फैशन से आगे जाकर यह परंपरा और पहचान का प्रतीक बन गया। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई हाथ से बुनी हुई कढ़वा बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें चांदी की ज़री और गुलाबी सोने का बारीक काम किया गया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने असली सोने और चांदी की जरदोजी कढ़ाई वाला टिशू दुपट्टा कैरी किया।

उनके गहनों में मोजाम्बिक रूबी और अनकट हीरे का चोकर सेट और स्टेटमेंट रिंग्स शामिल थीं। लेकिन जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था उनकी मांग में लगाया सिंदूर। इस पारंपरिक प्रतीक को देखकर सोशल मीडिया पर ‘मिशन सिंदूर’ के नाम से जोरदार प्रतिक्रियाएं आईं। फैन्स ने इसे एक गर्वपूर्ण और आत्मविश्वास से भरा स्टेटमेंट बताया, जो भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक बन गया है। कई लोग इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को श्रद्धांजलि मानते हुए अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों को खारिज करने वाला एक मजबूत जवाब भी समझ रहे हैं।

रेड कार्पेट पर उन्होंने ‘नमस्ते’ कर भारतीय संस्कृति का सम्मान भी किया। ऐश्वर्या का यह लुक आधुनिकता और परंपरा के मेल की सुंदर मिसाल बन गया है, जिससे न केवल भारतीयों का गर्व बढ़ा, बल्कि उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वे सिर्फ अभिनेत्री नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आइकन हैं।