Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जेपी के सपनों को साकार करने में राजग सरकार प्रतिबद्ध: सम्राट चौधरी

श्रेयांश पराशर, पटना |

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर सम्राट चौधरी ने जेपी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि मोदी-नीतीश के नेतृत्व में राजग सरकार जेपी के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पटना। सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सम्राट चौधरी ने पटना के गुरुकुल में जेपी आंदोलन के सेनानियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं के खिलाफ जेपी ने आंदोलन छेड़ा था, वे चुनौतियाँ आज भी समाज के सामने विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन ने लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणा दी थी और आज के समय में भी उसी प्रेरणा को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार जेपी के मूल्यों – पारदर्शिता, जनहित, भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन और जनसहभागिता – को साकार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की राजनीति में अब उन नेताओं की पहचान जरूरी है, जिन्होंने जेपी का नाम लेकर राजनीति की, लेकिन उनके मूल आदर्शों से भटक कर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए।

सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और जनहितकारी शासन स्थापित हुआ है, जिसमें विकास और सुशासन पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। सम्राट चौधरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जेपी के विचारों को आत्मसात करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति सिर्फ एक आंदोलन नहीं था, बल्कि यह एक नैतिक और वैचारिक पुनर्जागरण था, जिसकी आज के समय में फिर से जरूरत है। उन्होंने अंत में कहा कि जेपी के सपनों का भारत बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।