Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दीवाली में घर को दें नया लुक: अपनाएं 5 आसान टिप्स

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

दीवाली पर लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और उन्हें खूबसूरती से सजाते हैं। अगर आप भी अपने घर में फेस्टिव वाइब लाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स (Home Decoration Tips) फॉलो करके घर को और भी आकर्षक बना सकते हैं। इन सुझावों से आपके घर में दीवाली की जगमगाहट और बढ़ जाएगी।

दीवाली आते ही खुशियों और उत्साह का माहौल बन जाता है। इस रोशनी के पर्व की तैयारियां हफ्तों पहले शुरू हो जाती हैं। घर की सफाई, सजावट (Home Decoration) और दीपों की रोशनी से दीपावली मनाई जाती है। हर कोई चाहता है कि उसका घर दीवाली पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। इसके लिए सजावट करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों (Diwali Decoration Tips) पर ध्यान देने से घर की रौनक कई गुना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं घर सजाने के कुछ आसान तरीके।

दीयों और रोशनी से रचाएं जगमगाहट का माहौल

दीपावली यानी ‘दीपों की पंक्ति’। इस दिन रोशनी सबसे अहम होती है। सिर्फ बिजली की लड़ियों पर निर्भर न रहें, बल्कि मिट्टी के दीयों को तेल या घी से जलाएं। इन्हें मुख्य दरवाजे, बालकनी, छत की मुंडेर और पूजा स्थल पर सजाएं। रंग-बिरंगे दीये और अलग-अलग ऊंचाई वाले स्टैंड का इस्तेमाल करके सुंदर पैटर्न बना सकते हैं। मोमबत्तियों को फूलों या रंगोली के बीच रखकर घर का माहौल और निखारें। ध्यान रखें, दीये ऐसी जगह रखें जहां आग लगने का खतरा न हो।

रंगोली से बढ़ाएं घर की रौनक

मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी आती है बल्कि मेहमानों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इस बार फूलों की पंखुड़ियों, रंगीन चावल या हल्दी-कुमकुम जैसी प्राकृतिक चीजों से रंगोली बनाकर कुछ नया ट्राई करें। डिजाइन में दीये, ‘ॐ’ या फूल-पत्तियों के मोटिफ शामिल करें। अगर समय कम है तो रेडीमेड रंगोली स्टेंसिल का इस्तेमाल करें। बीच में कुछ दीये रख दें, जिससे शाम को इसकी सुंदरता और बढ़ जाए।

फूलों और तोरणों से करें दरवाजे की सजावट

फूलों की खुशबू और रंग त्योहार के माहौल को और जीवंत बना देते हैं। दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। गेंदे की पीली-नारंगी मालाएं दरवाजे पर लगाएं, जो दीवाली की चमक के साथ बेहद सुंदर लगती हैं। घर के अंदर फूलदान में गुलाब, कमल या रजनीगंधा रखें। फूल न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं।

कुशन, पर्दे और एक्सेसरीज से बदलें घर का लुक

भारी सजावट के बिना भी घर का लुक पूरी तरह बदला जा सकता है। बस कुछ एक्सेसरीज बदलें। सोफे के कुशन कवर चमकीले रंगों—लाल, गुलाबी, सुनहरे या जरी वाले—से बदलें। पर्दों में भी हल्के या ब्रोकेड कपड़े का उपयोग करें। साइड टेबल पर रखी चीजों की जगह पारंपरिक थाल या डेकोरेटिव आइटम्स रखें, ताकि घर में फेस्टिव टच मिले।

पूजा घर की सजावट पर दें खास ध्यान

दीवाली का मुख्य आकर्षण लक्ष्मी पूजा होती है। इसलिए पूजा घर की सजावट पर खास ध्यान दें। साफ कपड़ा बिछाकर अलमारी या स्टैंड सजाएं। नए दीये, फूल, मूर्तियां और कलश रखें। पूजा स्थल की पीछे की दीवार पर जरी या बंधनी वाला कपड़ा लगाएं। तांबे की मूर्तियों को पॉलिश करें ताकि उनकी चमक बढ़े। मंदिर के सामने छोटी सी रंगोली बनाकर पूजा स्थल को और पवित्र बनाएं।