Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश के नेतृत्व में एनडीए तोड़ेगा जीत के रेकॉर्ड: PM मोदी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

समस्तीपुर वार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव से करते हुए कहा कि इस बार एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बिहार के विकास को आगे बढ़ाने और राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा, जदयू, हम, लोजपा (रामविलास) और रालोमो के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने बूथों पर नज़र रखें, मतदाताओं को उत्साहित करें और मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद करें, क्योंकि "बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे"।

प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ग्राम पहुंचकर भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन से जुड़े स्थानों का दर्शन किया। मिथिला की पावन धरती को नमन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ देखकर उन्हें विश्वास हो गया है कि राजग की जीत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने लोगों को छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारी खरीदारी में जीएसटी में कमी से जनता को लाभ मिल रहा होगा।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं के प्रयासों से आज पिछड़े वर्गों के लोग सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। पिछली सरकारों ने जहां ठाकुर जी की उपेक्षा की, वहीं उनकी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का गौरव मिला। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर अगड़ी जातियों को 10 प्रतिशत आरक्षण और पिछड़ी जातियों के आरक्षण को 10 वर्षों के लिए बढ़ाया। श्री मोदी ने कहा कि मुफ्त अनाज, शौचालय, पक्का मकान, मुफ्त इलाज और नल से जल जैसी योजनाएं कर्पूरी ठाकुर के सपनों के समाज को साकार कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने चिकित्सा शिक्षा में ओबीसी आरक्षण लागू किया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भी कर्पूरी ठाकुर के उस विचार से प्रेरित है जिसमें वे भारतीय भाषाओं में शिक्षा देने के हिमायती थे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के नेता क्या कहते हैं और क्या करते हैं, यह जनता भलीभांति जानती है। जो लोग करोड़ों के घोटाले में जमानत पर हैं, वे आज जननायक की उपाधि भी चुराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों का अपमान कर रहे हैं, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार के विकास कार्यों की वजह से जनता ने लगातार उन पर विश्वास जताया है — महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात में रिकॉर्ड मतों से जीत हुई है, और अब बिहार में भी वही उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सुशासन और विकास की गारंटी है, और इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन की शुरुआत नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई थी, जबकि उससे पहले राज्य ‘जंगलराज’ से गुजर रहा था। कांग्रेस-राजद की सरकार के दौरान केंद्र से बिहार को कम सहायता मिलती थी, जबकि उनकी सरकार ने तीन गुना सहायता दी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा और राजग के सभी नेता बिहार के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। राज्य में सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं। समस्तीपुर से पूर्णिया के बीच छह लेन हाइवे का निर्माण हो रहा है और बंदे भारत ट्रेनें भी शुरू की गई हैं।

श्री मोदी ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचता है। उन्होंने बताया कि मत्स्य संपदा योजना से बिहार में मछली उत्पादन दोगुना हुआ है और अब राज्य दूसरे प्रदेशों को मछली निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया बिहार आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।