Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पति है या दरिंदा: बेटी जन्मी तो पिलाया पेट्रोल

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

पति है या दरिंदा: बेटी जन्मी तो पिलाया पेट्रोल, विवाहिता की खौफनाक आपबीती

बरेली: बेटी के जन्म के बाद महिला को ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लगातार मारपीट सहती रही महिला को एक दिन उसके पति ने बेरहमी से पीटा और जबरन पेट्रोल पिलाया। तब जाकर यह दर्दनाक सच महिला के पिता तक पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पूरा मामला

बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम तलानिया निवासी चंद्रपाल ने फरीदपुर कोतवाली में शिकायत दी कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री संतोषी की शादी ग्राम सब्दलपुर निवासी कुंवर सेन से की थी।

शादी के एक वर्ष बाद संतोषी ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन नवजात की मौत हो गई। करीब पांच माह पहले उसने फिर से बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल वाले संतोषी को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे।

17 सितंबर की शाम कुंवर सेन ने संतोषी की पिटाई की और जबरन पेट्रोल पिला दिया। हालत बिगड़ने पर कुछ ठीक होने के बाद संतोषी ने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी। जब चंद्रपाल ने फोन पर विरोध जताया तो ससुरालियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

गुरुवार को चंद्रपाल बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसकी हालत खराब मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। वह संतोषी को थाने ले गए। इसी बीच आरोपी पति और अन्य परिजन भी थाने पहुंच गए और समझौते की कोशिश करने लगे, मगर डरी-सहमी संतोषी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए ससुराल लौटने से साफ इनकार कर दिया।

चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने पति कुंवर सेन, ससुर, सास और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला का मेडिकल कराया गया है। निरीक्षक अपराध चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।