Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प. बंगाल में मोतिहारी के 11 की मौत पर CM शोकाकुल, 2 लाख मुआवजे का ऐलान

एन.के. सिंह, मोतिहारी |

नीतीश कुमार ने हादसे को दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 मोतिहारी ,स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बिहार में मातम का माहौल छा गया, जब पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचा दी। इस खबर के सामने आते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने और घायलों के समुचित इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से तत्काल समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को धैर्य और संबल प्रदान करें।