Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: अमित शाह का एक्शन शुरू

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने तीन सितंबर को पार्टी नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर उम्मीदवार चयन और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के भाजपा नेता भी बैठक का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह स्वयं बिहार विधानसभा चुनाव को भाजपा और एनडीए के लिए निर्णायक मानते हैं, इसलिए वे हर स्तर पर समीकरण साधने की कोशिश में हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भाजपा और विपक्षी गठबंधन के बीच सीधे टकराव का मैदान बनेगा। एक ओर भाजपा अपने सहयोगियों के साथ बिहार की सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही है, वहीं विपक्ष महागठबंधन के बैनर तले एकजुट होने की कोशिशों में है। इस बीच अमित शाह की बैठक को चुनावी तैयारी का रोडमैप माना जा रहा है, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर की रणनीति और गठबंधन सहयोगियों की भूमिका पर मंथन होगा।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बार बिहार में युवाओं, किसानों और महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस करेगी। इसके लिए अलग-अलग अभियान और रैलियों की योजना बनाई जा रही है। शाह की यह बैठक बिहार भाजपा के नेताओं के लिए न सिर्फ दिशा तय करेगी बल्कि आने वाले दिनों में पार्टी की चुनावी रफ्तार भी बढ़ा देगी।

विश्लेषकों का मानना है कि बिहार का यह चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और विपक्ष दोनों के लिए बड़ी परीक्षा साबित होगा।