स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।
RJD, कांग्रेस, CPI व VIP के उम्मीदवार 9 सीटों पर आमने-सामने, सीट शेयरिंग विवाद से बढ़ी राजनीतिक उठापटक...
वैशाली जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन की 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इस बार मुकाबला विशेष रूप से रोचक नजर आ रहा है, जहाँ RJD, कांग्रेस, VIP और CPI के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
वैशाली सीट पर RJD के अजय कुशवाहा और कांग्रेस के संजीव कुमार आमने-सामने हैं। तारापुर में RJD के अरुण शाह और VIP के सकलदेव बिंद के बीच मुकाबला है। बछवाड़ा में CPI के अवधेश राय और कांग्रेस के गरीब दास में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। लालगंज में RJD की शिवानी शुक्ला और कांग्रेस के आदित्य राजा आमने-सामने हैं। कहलगांव सीट पर RJD के रजनीश यादव और कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा के बीच मुकाबला है। राजापाकड़ में CPI के मोहित पासवान और कांग्रेस की प्रतिमा दास आमने-सामने हैं। रोसड़ा सीट पर CPI के लक्ष्मण पासवान और कांग्रेस के बीके रवि का मुकाबला है। बिहार शरीफ में कांग्रेस के उमैर खान और CPI के शिव कुमार यादव आमने-सामने हैं। वहीं, वारिसलिगंज में RJD की अनीता देवी और कांग्रेस के मंटन सिंह के बीच चुनावी टक्कर होगी।
इन 9 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर का कारण केवल महागठबंधन में सीटों के उचित वितरण न हो पाने का नतीजा है। यह स्थिति कहीं न कहीं गठबंधन के भीतर आपसी असहमति को दर्शाती है और भविष्य में महागठबंधन के टूटने की संभावनाओं का संकेत भी देती है।







