Ad Image
Ad Image

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BJP की मजबूती में ABVP की अहम भूमिका: संजय सरावगी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बेगूसराय: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने यह बात हर्ष गार्डेन में आयोजित एबीवीपी के पुरातन कार्यकर्ता समागम सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से परम वैभव की ओर बढ़ रहा है। आर्थिक मोर्चे पर देश ने उन ताकतों को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने कभी भारत पर शासन किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विश्वगुरु बनने का लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की मजबूती के पीछे एबीवीपी के वर्षों के वैचारिक संघर्ष की अहम भूमिका रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक, एबीवीपी द्वारा उठाए गए मुद्दे आज साकार होते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू राज के कथित जंगलराज के खिलाफ भी एबीवीपी ने संघर्ष किया था और आज बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने यह भी कहा कि कभी ‘लेनिनग्राद’ के नाम से पहचाने जाने वाले बेगूसराय से अब वामपंथी प्रभाव लगभग समाप्त हो चुका है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण को गंभीर चुनौती बताते हुए इनके खिलाफ सख्त आंदोलन और कानून की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह समस्या अब सिर्फ सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बिहार में फैलती जा रही है।

राज्य सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि एबीवीपी ने हमेशा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करने का कार्य किया है। मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, विधायक कुंदन कुमार और रजनीश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी एबीवीपी के संघर्ष, सेवा और समर्पण की परंपरा की सराहना की।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बेगूसराय आगमन पर कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।