Ad Image
Ad Image
टाइफून मातमो तूफान को लेकर चीन में ऑरेंज अलर्ट, सेना तैयार || हमास बंधकों को करेगा रिहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा पर बमबारी रोकने को कहा || पहलगाम हमले के बाद पता चला कौन भारत का असली मित्र: मोहन भागवत || भारत के साथ व्यापार असंतुलन कम करने का अपने अधिकारियों को पुतिन का आदेश || मेक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम की इजरायल से अपील, हिरासत में लिए मेक्सिको के नागरिकों को जल्दी रिहा करें || शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण छन्नूलाल मिश्र का मिर्जापुर में निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि || स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का कोई विकल्प नहीं: मोहन भागवत || अमित शाह ने कहा, देश अगले 31 मार्च तक नक्सलवादी लाल आतंक से मुक्त होगा || भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप, PM समेत पूरे देश ने दी बधाई || तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गांधी जी की कर्मभूमि से प्रियंका गांधी की हुंकार : एजेंडा 2029 वाया 25

नेशनल डेस्क, एन के सिंह।
चंपारण में प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैली। 'हर घर अधिकार रैली' में भरी हुंकार, संविधान और अधिकार की लड़ाई।  गठबंधन ने बिहार के लिए 2500 मासिक सहायता और 25 लाख तक मुफ्त इलाज का वादा किया, साथ ही पेपर लीक से मुक्ति, शिक्षा संस्थानों में सुधार, और अति पिछड़ा व दलित वर्ग के लिए आरक्षण देने की घोषणा की।

पूर्वी चंपारण:  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 'हर घर अधिकार रैली' को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए और चंपारण के लोगों को उनके ऐतिहासिक महत्व और अधिकारों की याद दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में इस धरती को नमन करते हुए कहा कि पूरे भारत को एहसास है कि चंपारण क्या है, क्योंकि यही वह धरती है जहां से महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता का संगम शुरू किया। उन्होंने इस धरती के लोगों के पूर्वजों को भी नमन किया, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ किसान आंदोलन खड़ा किया और कभी पीछे नहीं हटे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश की स्वतंत्रता के बाद हर एक वासी को, चाहे वह दलित हो, अति पिछड़ा हो, महिला हो, गरीब हो या अमीर हो, सबको एक अधिकार मिला, वह था अपनी सरकार को चुनने का अधिकार, अपने वोट का अधिकार। उन्होंने चंपारण के महापुरुषों जैसे राजकुमार शुक्ला, भगत राव जी, डोंगराज सिंह, और बतख मियां का नाम लेते हुए पूछा कि वे किसलिए लड़े थे? क्या वे सत्ता में आने के लिए या मोदी जी और अमित शाह जैसे गाड़ी पर बैठने के लिए लड़े थे? नहीं, वे आपकी स्वतंत्रता के लिए, आपकी धरती के लिए और इस महान संविधान को बनाने के लिए लड़े थे, जिससे आपको शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार और विकास का अधिकार मिला है।

"70 सालों में कांग्रेस ने इन अधिकारों को मजबूत बनाया"

भाजपा नेताओं के '70 सालों में क्या हुआ' वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने जवाब दिया, "कांग्रेस ने इन अधिकारों को मजबूत बनाया, आपका वोट मजबूत किया, आपकी शक्ति को मजबूत किया। बड़े-बड़े उद्योग बनाए, शिक्षा के संस्थान बनाए।" उन्होंने याद दिलाया कि जब बिहार में कांग्रेस का राज था, तो कितने बड़े-बड़े संस्थान और बांध बने, सड़कें बनीं और बिहार का समाज शिक्षित था, जहां से लोग आईएएस और आईएफएस बनते थे।

वर्तमान परिस्थितियों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज यहां रोजगार नहीं मिलता। उन्होंने देश भर में अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में घर बनाने वाले मजदूर और दिल्ली तथा केरल में काम करने वाले मजदूर बिहार के थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां एक भी रोजगार नहीं छोड़ा गया, जिसके कारण पलायन की स्थिति बन गई है। महिलाओं से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आशा, आंगनवाड़ी और जीविका की महिलाएं शिकायत कर रही हैं कि वे 8 से 10 घंटे काम करती हैं, कोरोना के समय में सारा काम किया, लेकिन उनका कोई सम्मान, सुनवाई या अधिकार नहीं है।

"पहले धर्म की बात चलती थी, अब चोरी करते हैं"

प्रियंका गांधी ने बिहार की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां 10 सालों से किसका राज है? जनता की तरफ से 'वोट चोरों' की आवाज आने पर उन्होंने कहा कि "आपने मामला पकड़ लिया... अब आप समझिए कि आपका दोष क्या है।" उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 20 सालों से जब चुनाव लड़ने आते थे, तो धर्म की बात करते थे। पिछले चुनाव में पता चला कि यह नहीं चल रहा है, तो अब वोट खींचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नेताओं की आदत बिगाड़ने के लिए जनता को भी जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि जब उन्हें बिना काम किए धर्म के नाम पर वोट मिल जाता था, तो वे काम क्यों करते?

उन्होंने आरोप लगाया कि जब धर्म की बात नहीं चली, तो उन्होंने घुसपैठियों, आतंकवाद और जाति की बात शुरू कर दी। अब जब सब चलना बंद हो गया है, क्योंकि काम तो कुछ किया नहीं, तो वे चोरी करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मोतिहारी के चीनी मिल खोलने के खोखले वादे का भी जिक्र किया, जिस पर 11 साल बीत गए, पर न चीनी मिल खुली और न ही उन्होंने चाय पी। उन्होंने अदानी और अंबानी पर देश के खदानों, हवाई अड्डों और बड़े-बड़े उद्योगों को दिए जाने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस गठबंधन का वादा, 2500 प्रति माह और 25 लाख तक मुफ्त इलाज

चुनावी वादों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के लिए एक महीना बचा है, तो ऐलान हो रहे हैं कि महिलाओं को ₹10,000 देंगे, लेकिन यह हर महीने क्यों नहीं दिया? उन्होंने महिलाओं से समझदार बनकर देश और धरती के लिए वोट डालने की अपील की।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी और गठबंधन का वादा दोहराया

 महिलाओं को ₹2500 हर महीने दिए जाएंगे, 25 लाख तक का सारा इलाज, दवाइयां, और ऑपरेशन मुफ्त मिलेगा, पेपर लीक से मुक्ति मिलेगी और सरकार में खाली पड़े पद भरे जाएंगे, बच्चों के लिए अंग्रेजी मॉडल के विद्यालय लगाए जाएंगे, 3 साल की डिग्री 4 साल के बजाय 3 साल में खत्म होगी, पंचायती राज और नगर निगम में अति पिछड़ा वर्ग के लिए 30% और दलित वर्ग के लिए 20% का आरक्षण रखा जाएगा, अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाएगा, जिससे अत्याचार करने वालों को सख्त दंड मिले।

सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी तीन बार इस धरती पर आए और चीनी मिल का वादा किया, पर तीसरी बार उनके गुंडों ने चीनी मिल को बेच दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस धरती पर 46.7 प्रतिशत सबसे ज्यादा फैक्ट्री दी, लेकिन भाजपा ने डालमिया नगर, जूट मिल और सिल्क मिल जैसे उद्योगों को भी खत्म कर दिया।

अन्य नेताओं ने किया समर्थन

प्रियंका गांधी के बाद, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने सभा को संबोधित किया और कहा कि यह गौरव की बात है कि प्रियंका गांधी बापू की कर्मभूमि को सैल्यूट करने आई हैं। उन्होंने भी बिहार के पिछड़ने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बिहार लगातार 28 बड़े राज्यों में स्वास्थ्य, औद्योगीकरण और शिक्षा के हर मानक पर 28वें स्थान पर है। उन्होंने 2015 में मोदी जी के चीनी मिल के वादे को भी याद दिलाया और कहा कि कांग्रेस के हुकूमत में बिहार 27% चीनी उत्पादन करता था, जो आज घट कर 2% से नीचे चला गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया, जिसमें 65 लाख 64 हजार लोगों के नाम हटाए गए। उन्होंने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का भी उल्लेख किया।

सभा को संबोधित करने वाले अन्य लोगों में शकील अहमद खान, सुधाकर सिंह, सुशील पासी, शाहनवाज आलम, ममता राय सहित गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल थे।