लोकल डेस्क |
दरौंदा: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर शनिवार को सीओ वेद प्रकाश नारायण, बीईओ सौरभ सुमन और थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ लीला साह के पोखरा समेत कई छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि भीड़भाड़ वाले सभी प्रमुख घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिन घाटों की सफाई अधूरी है, वहां तत्काल सफाई कराई जा रही है। वहीं, गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि कोई दुर्घटना न हो।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि हाईवे किनारे स्थित घाटों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतज़ाम किए जाएंगे और लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने आयोजकों को निर्देश दिया कि घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा कर सकें।







