Ad Image
Ad Image
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए चलाया साईं हॉक अभियान, 48 घंटे में 800 गिरफ्तार || झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय का EC पर हमला, SIR के कारण हारा महागठबंधन || पूर्वी चंपारण के रक्सौल में VIP पार्टी के अनुमंडल प्रमुख की गोली मार हत्या || राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन से शांति समझौते के प्रस्ताव को जल्दी स्वीकार करने का आग्रह किया || ईरान पर अमेरिका की सख्ती, आज नए प्रतिबंधों का किया ऐलान || BJP को 90 पर लीड, JDU को 80 पर लीड, महागठबंधन फेल || नीतीश कुमार CM हैं और आगे भी रहेंगे: जेडीयू की प्रतिक्रिया || NDA को शानदार बढ़त, 198 पर लीड जबकि महागठबंधन को 45 पर लीड || तुर्की : सैन्य विमान दुर्घटना में मृत सभी 20 सैनिकों के शव बरामद || RJD के एम एल सी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, DGP के आदेश पर FIR

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर दीपिका पादुकोण ने घोषणा की कि उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पुण्य सलिला श्रीवास्तव के साथ तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। उनके पति रणवीर सिंह ने दिल वाला इमोटिकॉन बनाते हुए कमेंट किया, "मुझे आप पर बहुत गर्व है।" दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पहला मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किए जाने पर बहुत गर्व है।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने मानसिक स्वास्थ्य को जन स्वास्थ्य के केंद्र में रखने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। अपनी यात्रा और पिछले एक दशक में हमने जो काम किया है, उससे मैंने देखा है कि जब हम मिलकर मानसिक रूप से स्वस्थ भारत का निर्माण करते हैं, तो कितना कुछ संभव है। मैं भारत के मानसिक स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

दीपिका लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य की समर्थक रही हैं। उन्होंने लगभग एक दशक पहले अपने अवसाद से संघर्ष के बारे में खुलकर बात की थी, जब यह विषय इंडस्ट्री में अब भी वर्जित माना जाता था। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद वह लंबे समय तक अवसाद से जूझती रहीं।

हाल ही में दीपिका रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं, जिसने दुनियाभर में लगभग 372 करोड़ रुपये की कमाई की। नई मां बनीं दीपिका अब शाहरुख खान की ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं।