लोकल डेस्क, एन के सिंह।
RJD और LopJa (R) को भी मिली सफलता । ढाका से फैसल रहमान कम अंतराल के वोटो से चुनाव जीते। पूर्वी चंपारण ज़िले में 2025 के विधानसभा चुनाव की मतगणना (Counting) ने NDA गठबंधन के लिए एक शानदार जीत का नज़ारा पेश किया है। ज़िले की अधिकांश सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपना परचम लहराया, जबकि कुछ सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LopJa (R)] ने भी कड़ा संघर्ष करते हुए जीत हासिल की।
मोतिहारी और आसपास NDA का दबदबा
ज़िले के हृदयस्थल मोतिहारी सीट पर BJP के कद्दावर नेता प्रमोद कुमार ने अपनी जीत की परंपरा को कायम रखते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देव गुप्ता को 13563 मतों से पराजित किया है।इसी तरह, मधुबन से BJP के राणा रणधीर ने अपने प्रतिद्वंदी राजद के संध्या रानी को 5492 मतों से पराजित किया है।और कल्याणपुर से सचीन्द्र प्रसाद सिंह ने भी भगवा झंडा बुलंद करते हुए अपनेनिकट प्रतिद्वंदी मनोज कुमार यादव को 15558 मतों से पराजित किया,
सबसे रोमांचक मुकाबला नरकटिया में देखने को मिला, जहाँ NDA के विशाल कुमार ने RJD के डॉ. शमीम को 1443 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। हार से निराश RJD प्रत्याशी डॉ. शमीम को काउंटिंग स्थल से बाहर निकलना पड़ा।
प्रमुख सीटों के निर्णायक नतीजे
केसरिया विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की शालिनी मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिबंधीय वरुण विजय को 16340 मतों से पराजित करजीत दर्ज कर गठबंधन की शक्ति को बढ़ाया।
सुरक्षित सीट हरसिद्धि (SC) से BJP के कृष्णनंदन पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र राम को 7095 मत से पराजित कर विजय सुनिश्चित की।
भारत-नेपाल सीमा से सटी रक्सौल सीट पर BJP के प्रमोद कुमार सिन्हा ने श्याम बिहारी प्रसाद को 17878 मतों से पराजित कर दिया है।अपने समर्थकों को जश्न मनाने का मौका दिया।
चिरैया से BJP के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने लक्ष्मी नारायण यादव को 39360 मतों से पराजित कर तीसरी बार भगवा पर चाम लहराया है।और पीपरा से BJP के श्याम बाबू प्रसाद यादव ने निकटतम प्रतिद्वंदी राज मंगल प्रसाद को 10745 मतों से पराजित कर विजयी रहे।
सहयोगी दलों की जीत
NDA के दबदबे के बीच, LopJa (R) के प्रत्याशियों ने भी अपनी धाक जमाई।
गोविंदगंज सीट पर LopJa (R) के राजू तिवारी ने 32000 मतों सेजीत का परचम फहराया।
सुगौली सीट पर LopJa के राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता सबसे अधिक मतों से 58151 विजयी घोषित हुए, जो चुनावी गणित में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
ढाका पर सबकी निगाहें
ज़िले में अभी भी एक सीट पर अंतिम नतीजे का इंतजार है। ढाका सीट पर BJP प्रत्याशी पवन जयसवाल और RJD प्रत्याशी फैसल रहमान के बीच जमकर नूरा कुश्ती हुई आखिरकार पवन जायसवाल को बहुत ही कम अंतराल कीबोर्ड 178 मतों से फैसल रहमान ने पराजित कर दिया है। बताया जाता है कि 28 राउंड 29 राउंड की गिनती में मामूली मतों से दोनों आगे पीछे चल रहे थे। पवन जायसवाल को 112549 मत मिले जबकि फसल रहमान को 112727 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह पूर्वी चंपारण में 12 विधानसभा क्षेत्र के 11 विधानसभा क्षेत्र में,NDA गठबंधन ने अपने मज़बूत गढ़ को बरकरार रखते हुए ज़िले की राजनीति में अपनी पकड़ को और मजबूत किया हैं।







