Ad Image

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: दर्शन होटल में शराब पार्टी का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

दर्शन होटल में शराब पार्टी का भंडाफोड़: 17 गिरफ्तार, कई आपराधिक पृष्ठभूमि के; होटल मालिक की तलाश जारी 10000 इनाम की घोषणा। 

पूर्वी चंपारण शहर के छतौनी पुलिस ने जमला रोड स्थित दर्शन होटल में चल रही एक बड़ी शराब पार्टी का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 16 अभियुक्तों और 01 होटल मैनेजर सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
इस गिरफ्तारी में कई ऐसे युवक शामिल हैं, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से कुछ घोड़ासहन थाना क्षेत्र से हैं, वहीं कुछ के संबंध शराब माफियाओं से भी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल मैनेजर श्रीनार्थ वर्मन भी शामिल हैं। होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की सूची:

  • आर्यन कुमार, स्व० संतोष कुमार, राजगुरु, काली बाग, पश्चिमी चंपारण, बेतिया।
  • अक्षय रमण, रविकांत उपाध्याय, ठाकुरबाड़ी, नगर, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • प्रतिक कुमार, दिलीप कुमार, जमला, मुफ्फसिल, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • आदित्य राज, उपेन्द्र कुमार सिंह, बालगंगा, नगर, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • अशोक कुमार पंडित, स्व० शंकर पंडित, जमला, मुफ्फसिल, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • सनी कुमार, धीरेन्द्र राय, तेलिया पट्टी, नगर, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • अभिषेक कुमार, शत्रुधन प्रसाद, गांधी नगर, नगर, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • सत्यम सिंह, संजय सिंह, रघुनाथपुर, चिरैया, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • नवीन कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार मिश्रा, कृष्णनगर, नगर, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • आकाश कुमार आनंद, रजनीश कुमार, जमला, मुफ्फसिल, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • रौशन कुमार, राजेश शुक्ला, गमरखा, मलाही, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • अमित कुमार, शिवनाथ प्रसाद, ठाकुरबाड़ी, नगर, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • विक्की कुमार, श्यामनंदन प्रसाद, घोड़ासहन, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • गौतम कुमार, महेन्द्र चौधरी, घोड़ासहन, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • राज कुमार, हीरा प्रसाद, घोड़ासहन, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
  • सुमित सोनी, अवधेश प्र० सोनी, नरकटियागंज, नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण, बेतिया।
  • श्रीनार्थ वर्मन (होटल मैनेजर), श्रीचरन वर्मन, सिरसा कॉलोनी, मुफ्फसिल, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।

बरामदगी:

  •  ब्लेंडर्स प्राइड (उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए) - 750 मिलीलीटर की 02 बोतलें
  • ब्लेंडर्स प्राइड (उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए) - 750 मिलीलीटर की 02 खाली बोतलें

कुल शराब की मात्रा: 1.5 लीटर अंग्रेजी शराब

छापामारी दल में शामिल; शिवम धाकड़, सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल मोतिहारी।
  पु०नि० मुन्ना गुप्ता, अंचल पुलिस निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल।
  पु०नि० अमरजीत कुमार, थानाध्यक्ष, छतौनी थाना।
  पु०अ०नि० इन्द्रकांत कुमार, छतौनी थाना।
  परि०पु०अ०नि० आरिफ हुसैन, छतौनी थाना।
  परि०पु०अ०नि० रजनीश कुमार, छतौनी थाना।
  परि०पु०अ०नि० फिरोज, छतौनी थाना।
सशस्त्र बल, छतौनी थाना।
इस घटना से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती साफ दिख रही है।