Ad Image
ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले शुरू किए, IRGC ने की पुष्टि || ईरान : बुशहर में इजरायली हमले से गैस रिफाइनरी में विस्फोट || PM मोदी तीन देशों की यात्रा पर, आज साइप्रस पहुंचे || पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल RJD के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनें || सारण: मांझी थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड || मोतिहारी: कोटवा के बेलवाडीह में सड़क दुर्घटना में 2 बाईक सवारों की मौत || ईरान के ड्रोन हमलों को लेकर इजरायल में एयर RED ALERT || कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आज जायेंगे अहमदाबाद, घायलों से करेंगे भेंट || बिहार RJD: पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष || ईरान के हमले में 41 इजरायली नागरिक घायल, 100 से ज्यादा मिसाइलों से हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

क़तर जैसा विमान गिफ्ट के लिए कहाँ से लाऊँ?

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी के फेसबुक वॉल से

राष्ट्रपति हैं या झगड़ालू सास ? अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने 28 फरवरी को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को बेइज्जत किया था। जिसका शानदार जवाब जेलेंस्की ने दिया था। अब आज अमेरिका के राष्ट्रपति ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को बेइज्जत किया। उन्होंने भी वैसा ही जवाब दिया। ट्रम्प अगर अमेरिका के राष्ट्रपति हैं तो दक्षिण अफ्रीका भी स्वतंत्र देश है। वह G20 समूह का वर्तमान अध्यक्ष  भी है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच 21 मई 2025 को व्हाइट हाउस में  तीखी बहस हुई। 

ट्रम्प का यह आरोप था कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों का 'नरसंहार' हो रहा है। ट्रम्प ने एक वीडियो दिखाया जिसमें  दक्षिण अफ्रीका के विपक्षी नेता जूलियस मालेमा के भड़काऊ गाने और श्वेत किसानों की कब्रों की तस्वीरें भी थीं।  

ट्रम्प  ने और कुछ कतरनें  दिखाकर कहा कि वहां गोरे  किसानों का नरसंहार हो रहा है। वीडियो में ट्रम्प ने इसे नस्लवाद और रंगभेद से जोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर श्वेत किसानों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया।

रामफोसा ने मजाक में कहा कि उनके पास ट्रम्प को देने के लिए कतर की तरह कोई लग्जरी विमान नहीं है। (कतर की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक बोइंग 747-8 जंबो जेट उपहार के रूप में देने की पेशकश की गई थी। इस विमान की अनुमानित कीमत 400 मिलियन डॉलर (लगभग 33,92,91,60,000 रुपये) है। इसे "उड़ता हुआ राजमहल" (Flying Palace) कहा गया.)  इन आरोपों को सिरे से खारिज किया।  कहा कि अपराध की समस्या सभी समुदायों को प्रभावित करती है, जिसमें अश्वेत लोग अधिकांश शिकार हैं। 

उन्होंने वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इसकी जांच करेंगे। 

रामफोसा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार रंगभेद को खत्म करने की कोशिश कर रही है। बैठक का माहौल शुरू में दोस्ताना था, जिसमें गोल्फ और व्यापार जैसे विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन ट्रम्प के अचानक नस्लवाद का मुद्दा उठाने से यह तनावपूर्ण हो गया। 

इस घटना ने अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और खराब कर दिया है। 1994 में रंगभेद खत्म होने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते अपने निम्नतम स्तर पर हैं। 

ट्रम्प ने पहले ही दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता को रोक दिया था और 50 से अधिक श्वेत दक्षिण अफ्रीकी किसानों को अमेरिका में शरण दी थी।

ट्रम्प प्रशासन ने दक्षिण अफ्रीका की जी20 अध्यक्षता के बहिष्कार का फैसला किया है, जो दक्षिण अफ्रीका के वैश्विक एजेंडे को प्रभावित कर सकता है। यह कदम दक्षिण अफ्रीका की इजरायल-विरोधी नीतियों और हमास समर्थन के कथित आरोपों के जवाब में भी देखा जा रहा है।

आर्थिक और कूटनीतिक प्रभाव: ट्रम्प के कार्यकारी आदेश के तहत दक्षिण अफ्रीका पर लगाए गए प्रतिबंध और सहायता में कटौती से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश पर असर पड़ सकता है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताने की कोशिश की, लेकिन तनावपूर्ण माहौल ने भविष्य की वार्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं।  

https://www.facebook.com/share/p/1H6ZMyKt5y/

परिचय:
-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी देश के दिग्गज पत्रकार और लेखक हैं। उन्होंने 2015 में भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित पुस्तक नरेन्द्र मोदी एक तिलिस्म लिखी। डॉ. हिंदुस्तानी ने करीब 40 साल तक प्रिंट, टीवी और इंटरनेट मीडिया में काम किया। 

उन्होंने  नईदुनिया, धर्मयुग, नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर में विभिन्न पदों पर काम किया। आठ साल तक नवभारत टाइम्स के रविवारीय संस्करण के संपादक रहे। 

दुनिया के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम के संस्थापक संपादक रहे। सहारा टीवी के विशेष संवाददाता रहे। हिंदी इंटरनेट पत्रकारिता में पीएचडी करने वाले वे पहले पत्रकार हैं।