Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा जागरूकता अभियान चला

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय करसौत में मंगलवार को अग्निशमन दल महाराजगंज द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आग से बचाव तथा आपात स्थिति में सतर्क रहने की जानकारी दी गई. अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल एवं स्मोक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए. टीम ने बताया कि घर, विद्यालय अथवा सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए तथा अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए. कार्यक्रम में आपातकालीन नंबरों की जानकारी देने के साथ पंपलेट का भी वितरण किया गया.
फायर स्टेशन ऑफिसर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

उन्होंने गैस सिलिंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट एवं ज्वलनशील पदार्थों से होने वाली आग से बचाव के उपाय विस्तार से बताए. सब ऑफिसर रविंद्र कुमार यादव ने छात्रों को प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के तरीके समझाए. कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से अग्नि सुरक्षा से संबंधित वीडियो एवं प्रस्तुति दिखाकर बच्चों को जागरूक किया गया. छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक मॉक ड्रिल में भाग लिया और अग्निशमन कर्मियों से विभिन्न सवाल पूछे. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, अग्नि चालक अजीत कुमार, अनुज कुमार सिंह, अग्निक ज्योति कुमारी, रोबिन कुमार समेत अग्निशमन विभाग की टीम उपस्थित रही.