अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफों के पुल बांधे, फिल्म को बताया ‘अद्भुत सिनेमैटिक अनुभव’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने हाल ही में फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) की जमकर तारीफ की है। दोनों की प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर चल रही चर्चा को और तेज कर दिया है।
अनुष्का शर्मा ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे “शानदार, ग्रिपिंग और बेहद बारीकी से बनाई गई फिल्म” बताया। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म को इतनी मजबूती से बनाना बड़ी बात है। साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, खासकर रणवीर सिंह के अभिनय को “फ्लॉलेस” बताया।
वहीं विराट कोहली ने फिल्म को “भारत में अब तक का सबसे अलग सिनेमैटिक अनुभव” करार दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखते समय वह “करीब 4 घंटे तक एक पल भी नजर नहीं हटा पाए।” कोहली ने भी निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की और इसे “मास्टरपीस” बताया।
खास बात यह है कि विराट कोहली का यह रिएक्शन आईपीएल मैच के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने “ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा।”
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने भी इस तारीफ पर खुशी जाहिर करते हुए इसे “ओवरवेल्मिंग” बताया और कहा कि इतनी बड़ी हस्तियों से मिली सराहना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है।
गौरतलब है कि धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच एक बड़ा क्रेज बन चुकी है। फिल्म की भव्यता, एक्शन और कहानी ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।







