लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सोना लूटकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, एक गिरफ्तार।
सीवान/दारौंदा थाना परिसर में एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा शिवालय के समीप सोमवार को पुलिस ने एक संदिग्ध अपराधी को बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था ,उसे किया गिरफ्तार । गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रजनीस भारती (पिता-स्व. नागेंद्र भारती), निवासी भदौर, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रजनीस भारती पूर्व में भी कई आपराधिक कांडों में संलिप्त रहा है।
पूछताछ के दौरान उसने बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई सोना-चांदी की दुकान में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही 09 मार्च 2026 को हुई लूट के गहनों को अपने एक साथी को सौंपने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। इस दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे,
बरामद सामान:
एक देशी कट्टा
0.315 बोर का एक जिन्दा कारतूस
छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
पु.नि. विकास कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, दारौंदा थाना
सिपाही सुशील कुमार
सिपाही गौतम पासवान
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अपराधी को सिवान जेल भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







