Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अब घर बैठे करें होटल बुकिंग, पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट लॉन्च

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े पर्यटन होटल, अब घर बैठे बुकिंग हुई आसान
-पर्यटकों के लिए बड़ी सुविधा, 38 होटलों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

पटना, बिहार आने वाले पर्यटकों को विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एक नई वेबसाइट का लॉन्च किया है। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बुधवार को www।bstdcmis।bihar।gov।in वेबसाइट का उद्घाटन किया। मंत्री ने बताया कि यह वेबसाइट ऑनलाईन बुकिंग सॉफ्टवेयर एंड मैनेजमेंट इनफोर्मेशन सिस्टम से लैस है। इससे बीएसटीडीसी के नियंत्रणाधीन 38 होटलों की ऑनलाइन बुकिंग और संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। पर्यटक अब विभिन्न पर्यटन स्थलों पर होटल चयन करने में काफी सुविधा का अनुभव करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस सॉफ्टवेयर को आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से बिना किसी सेवा शुल्क के तैयार किया गया है। इससे बिहार राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विभाग के होटलों की बुकिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटकों को होटल बुकिंग में आसानी होगी। 
        
पदाधिकारियों ने बताया कि विभागीय होटल संबंधित संपूर्ण बुकिंग जानकारी इस नई वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यह बीएसटीडीसी की मुख्य वेबसाइट www।bstdc।bihar।gov।in से भी जुड़ी रहेगी, जिससे पर्यटकों को होटल चयन में और अधिक सुविधा मिलेगी। अब पर्यटक घर बैठे ही राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे बोधगया, राजगीर, पटना आदि में बीएसटीडीसी होटलों की उपलब्धता देखकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।
            
मौके पर पर्यटन सचिव निलेश रामचंद्र देवरे और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) के प्रबंध निदेशक नंद किशोर संयुक्त निदेशक पर्यटन निदेशालय राजेश रौशन सहित विभाग और निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।