Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अब पैक्स एक-दूसरे से सीखेंगे: शुरू हुआ अनोखा परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना

अब पैक्स एक-दूसरे से सीखेंगे: शुरू हुआ अनोखा परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम*

*सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता*

पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकों का प्रथम दल परिभ्रमण के लिए हुआ रवाना

सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों की कार्यकुशलता में होगीगुणात्मक वृद्धि

भ्रमण कार्यक्रम के लिए चयनित विकसित पैक्स विविध व्यवसायों का कर रहे सफल संचालन, अन्य पैक्सों के लिए बनेंगे प्रेरणास्त्रोत

पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक अवलोकित 'बेस्ट प्रैक्टिसेज' को अपने-अपने पैक्स में करेंगे लागू


पटना, बिहार सरकार का सहकारिता विभाग पैक्सों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पटना के दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान से राज्य के अंदर विकसित पैक्सों में परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने नालन्दा जिले के एकंगरसराय स्थित तेलहारा पैक्स में पटना जिले के कुल 25 पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों के परिभ्रमण कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखाई।

राज्य के सभी जिलों में प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत संबंधित जिलों के 25 पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों के प्रथम दल को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत जमुई जिला के जमुई, बरहट एवं गिद्धौर प्रखंड के 25 पैक्सों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों को मुंगेर जिलान्तर्गत तारापुर प्रखंड के मानीकपुर पैक्स में, पूर्णियां जिलान्तर्गत 25 पैक्स अध्यक्षों को अररिया जिले के कुटाहा पैक्स में, पूर्वी चम्पारण जिले के पैक्सों का पश्चिमी चम्पारण में, भागलपुर जिले के अध्यक्षों को बांका जिले के विकसित पैक्सों में परिभ्रमण के लिए भेजा गया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित पैक्सों के सफल मॉडल का अध्ययन कर अन्य समितियां भी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार एवं विविधीकरण को अपनाएंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और किसानों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सहकारिता केवल संस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। अध्ययन भ्रमण के माध्यम से 'बेस्ट प्रैक्टिसेज' का आदान-प्रदान होगा, जिससे पैक्सों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनेगी।

पैक्सों की कार्यकुशलता में होगी गुणात्मक वृद्धि

16 फरवरी से प्रारंभ हुए इस राज्यव्यापी प्रशिक्षण-सह - अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों की कार्यकुशलता में गुणात्मक वृद्धि करना है। इसके माध्यम से पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दक्षता, वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, संप्रेषण कौशल, समसामयिक विधिक प्रावधानों तथा परियोजना प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

राज्यव्यापी प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के चयनित विकसित पैक्सों द्वारा विविध व्यवसायों का सफल संचालन किया जा रहा है, जो अन्य पैक्सों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणास्पद है। इन्हीं सफल मॉडलों के प्रत्यक्ष अवलोकन से अन्य पैक्स भी नवीन तकनीकों एवं आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

अध्ययन भ्रमण के उपरांत संबंधित पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों का दायित्व होगा कि वे अवलोकित 'बेस्ट प्रैक्टिसेज' को अपने-अपने पैक्स में लागू करना सुनिश्चित करेंगे। इससे पैक्सों की वार्षिक आय में वृद्धि, व्यवसायों का विस्तार तथा किसानों को उन्नत एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। राज्य सरकार की यह पहल सहकारिता क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार, क्षमता निर्माण तथा सतत् विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, निबंधक, सहयोग समितियां, रजनीश कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक कामेश्वर ठाकुर सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।