Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अभिषेक बनर्जी के घर मध्यरात्रि छापा, ममता ने रोका पुलिस

स्टेट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर शनिवार तड़के 2:30 बजे पुलिस की टीम छापा मारकर घुसी। अभिषेक के निजी सचिव सुमित रॉय को एक्सटॉर्शन मामले में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को ममता बनर्जी ने मौके पर पहुंचकर रोका।

पश्चिम मेदिनीपुर पुलिस की टीम शनिवार तड़के अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची और सर्च की मांग की। अभिषेक की सुरक्षा टीम ने पहले रोका, लेकिन पुलिस ने अंदर घुसकर तलाशी ली। खबर मिलते ही तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने भतीजे के घर पहुंच गईं और पुलिस टीम से आमना-सामना किया। कुछ देर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। ममता भी अपने घर चली गईं।

सुबह अभिषेक बनर्जी के घर के आसपास भारी पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती दिखी। अभिषेक बनर्जी ने इस छापे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "जांच एजेंसियों से पूछिए।" तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और सुमित रॉय पर लगे आरोपों से इनकार किया।

दो मामले चल रहे

सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को 16 जून को हेट स्पीच मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उनके खिलाफ दो अलग-अलग मामले सीआईडी जांच कर रही है।

इससे पहले गुरुवार को अभिषेक बनर्जी को सीआईडी मुख्यालय में लगभग छह घंटे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी पदों पर नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव पर तृणमूल विधायकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी के मामले में यह पूछताछ हुई।

अभिषेक तीन समन टालने के बाद कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को पहुंचे थे। कोर्ट ने उन्हें 21 दिन तक गिरफ्तारी से राहत दी है, लेकिन जांच में सहयोग करने को कहा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार के बाद अभिषेक बनर्जी पर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।