Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अल्लू अर्जुन–एटली की फिल्म का नाम ‘राका’ घोषित, बर्थडे पर जारी हुआ फर्स्ट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल अब ‘राका’ घोषित कर दिया गया है। यह ऐलान 8 अप्रैल 2026 को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर किया गया, साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया गया।

जारी किए गए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का बेहद इंटेंस और अलग अवतार देखने को मिला है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। उनका लुक काफी रग्ड और ट्रांसफॉर्म्ड नजर आ रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े बजट की पैन-इंडिया प्रोजेक्ट मानी जा रही है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।

फिलहाल फिल्म की कहानी और जॉनर  को लेकर मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, इसके बड़े स्तर और विजुअल प्रेजेंटेशन को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।

यह फिल्म अल्लू अर्जुन और एटली की पहली साथ में प्रोजेक्ट है, जिसे इंडियन सिनेमा की बड़ी आगामी फिल्मों में गिना जा रहा है।