Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ को लेकर बड़ा प्लान, सिग्नेचर मूव के राइट्स सुरक्षित रखेगी टीम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘राका’ को लेकर हर दिन नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इस बार कुछ अलग और बड़ा करने की तैयारी में हैं। खासतौर पर फिल्म के सिग्नेचर मूव को लेकर टीम काफी सतर्क नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, मेकर्स और अल्लू अर्जुन की टीम इस मूव के राइट्स अपने पास सुरक्षित रखने की योजना बना रही है, ताकि इसका सही इस्तेमाल हो और इसकी खास पहचान बनी रहे। 

इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनकी पिछली फिल्म पुष्पा के आइकॉनिक डायलॉग और स्टाइल को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। ‘झुकेगा नहीं साला’ जैसा सिग्नेचर मूव ग्लोबल ट्रेंड बन गया था, जिसे दुनियाभर के फैंस, सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों ने रीक्रिएट किया था। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि ‘राका’ का सिग्नेचर स्टेप भी उतना ही खास बने, लेकिन उसका किसी भी तरह से गलत या कमर्शियल दुरुपयोग न हो। 

फिल्म ‘राका’ अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली का बड़ा कोलैबोरेशन है, जिसे एक पैन-इंडिया मेगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है और इसके राइट्स को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच जबरदस्त दिलचस्पी देखी जा रही है। 

‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अल्लू अर्जुन का स्टारडम एक नए स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में ‘राका’ से भी बड़े पैमाने पर उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल, डायलॉग और सिग्नेचर मूव्स के जरिए पॉप कल्चर में भी गहरी छाप छोड़ सकती है।

इसके अलावा, फिल्म के जरिए एक नई सिनेमैटिक दुनिया बनाने की कोशिश भी की जा रही है, जिसमें अल्लू अर्जुन का लुक, स्टाइल और एक्शन अवतार दर्शकों को कुछ बिल्कुल नया अनुभव देगा।