Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

असम में 86.92% मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार

गुवाहाटी, असम विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और निर्धारित समय शाम पांच बजे तक था, हालांकि समय समाप्त होने के बाद भी कई स्थानों पर मतदाता कतार में लगे रहे।

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से भी कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। दक्षिण सलमारा मनकाचार जिले में सबसे अधिक 94.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम कार्बी आंगलोंग में सबसे कम 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

अन्य जिलों में बजाली में 86.89 प्रतिशत, बक्सा में 82.51, बारपेटा में 91.92, बिस्वनाथ में 83.76, बोंगाईगांव में 91.77, कछार में 82.19, चराईदेव में 82.91, चिरांग में 86.06, दरंग में 90.91, धेमाजी में 79.04, धुबरी में 90.63, डिब्रूगढ़ में 80.02, दीमा हसाओ में 79.96, गोलपारा में 91.34, गोलाघाट में 80.96, हैलाकांडी में 78.90, होजाई में 87.13, जोरहाट में 79.93, कामरूप (मेट्रो) में 76.41, कामरूप (ग्रामीण) में 86.87, कार्बी आंगलोंग में 75.42, कोकराझार में 86.59, लखीमपुर में 84.41, माजुली में 83.67, मारीगांव में 88.95, नगांव में 87.18, नलबाड़ी में 86.89, शिवसागर में 83.30, सोनितपुर में 82.23, श्रीभूमि में 83.35, तमुलपुर में 82.00, तिनसुकिया में 78.85 और उदलगुरी में 82.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कामरूप जिले में मतदान समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया। एक पीठासीन अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग का आभार जताया।

इस बीच, उदलगुड़ी सीट से उम्मीदवार सुरेन दैमरी को लेकर विवाद भी सामने आया है। पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ बयानबाजी को लेकर शिकायत दर्ज कर प्राथमिकी की मांग की है।

राज्य की सभी 126 सीटों पर कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। करीब 2.50 करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए 28,205 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदाताओं में लगभग 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।

मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।