स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार
मार्कापुरम, आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्लीपर बस में आग लग जाने से कम से कम 10 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
बताया गया है कि बस सुबह हैदराबाद से कनिगिरी जा रही थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। इसी दौरान बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।
पुलिस के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद बस में आग फैल गई और पूरी बस जलकर खाक हो गई। हादसे में घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल जिला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।







