Ad Image
Ad Image
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल || दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपित बरी || कनाडा PM मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत || पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, एयर स्ट्राइक जारी || मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आगरा: ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, प्रेमिका पर आरोप

लोकल डेस्क, रानी कुमारी |

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत का मामला सामने आया है। इस घटना में मृतक की कथित प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चांद (ऑटो चालक) के रूप में हुई है, जो विवाहित बताया जा रहा है। वहीं आरोपित महिला शबनम, जो विधवा है, पिछले लगभग दो वर्षों से चांद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले शबनम ने अपने देवर सोनू खान से विवाह कर लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 27 फरवरी की रात चांद गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे तुरंत आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि शबनम ने ही चांद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, चांद की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।