लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा : प्रखंड क्षेत्र की बगौरा पंचायत के वार्ड संख्या-15 में आजादी के बाद पहली बार पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रमुख गुड़िया सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह एवं बगौरा पूर्वी क्षेत्र के बीडीसी अजय यादव के प्रयास से सरकारी स्कूल से लेकर सामुदायिक भवन तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस सड़क की मांग की जा रही थी। सड़क नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क बनने से स्कूली बच्चों, महिलाओं और आम लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने प्रमुख गुड़िया सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह और बीडीसी अजय यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से लंबे समय से लंबित यह मांग पूरी हुई है। वहीं, सड़क निर्माण को लेकर बीडीसी अजय यादव की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।






