लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/ वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा महोदय के आदेशनुसार प्रभारी निरीक्षक सीवान सुबाष चंद्र यादव के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान के द्वारा गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के कोच संख्या B-5 मे अपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान एक शराब तस्कर को पिठ्ठू बैग मे रखे अंग्रेजी शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया ।
24 अदद रायल स्टेग प्रत्येक मात्रा 750ML कीमत Rs -690/- को कब्जा रे.सु.ब लिया गया * जब्तशुदा सभी शराब की *कुल मात्रा 18.00 लीटर और कुल कीमत 16560/- रुपए* है जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु *जीआरपी सीवान* को सुपुर्द किया गया जहां उक्त के संबंध में *अपराध संख्या* 58/26 u/s 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम रामलाल कुमारपंजीकृत किया गया l उक्त मामले की जाँच सउनि सुरेश राम जीआरपी सीवान द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर का नाम पता विवरण रामलाल कुमार
पिता जगरनाथ वर्मा
निवासी ग्राम- माझार
थाना- पकड़ी दयाल
जिला- पूर्वी चम्पारण (बिहार)
उम्र 26 वर्ष
स्टाफ का विवरण
सऊनि नंदकिशोर सिंह,
कांस लक्ष्मण यादव,
कांस. शिवअवतार प्रसाद,
सभी आरपीएफ़ मौजूद रहे।






