लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परीक्षा फल आते हीं बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई. जिले में छात्रों का परिणाम सबसे अच्छा रहा. बता दे की परीक्षा समाप्ति के बाद छात्र छात्राएं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बिहार बोर्ड के तरफ रिजल्ट आते ही बच्चे में खुशी देखी गई .
बता दे चैनपुर मुबारकपुर गांव के रत्नेश तिवारी का लड़का अभिनव कश्यप 474, एवं दारौंदा गांव के कुतुबुद्दीन अहमद की लड़की हराएरा नाज 417 अंक लाकर अपने साथ साथ माता पिता, गांव, प्रखंड का नाम रौशन किया है.







