Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इजरायल पहुंचे पीएम मोदी

नेशनल डेस्क, मुस्कान कुमारी।

इजरायल पहुंचे पीएम मोदी: विमान बना दुनिया का सबसे ट्रैक, लाखों ने लाइव फॉलो किया, फ्लाइटरडार पर रिकॉर्ड हिट|

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल पहुंच गए। उनके 'एअर इंडिया वन' विमान की लोकेशन को दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया, जिसने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी।

फ्लाइटरडार के लाइव डेटा के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे जब विमान सऊदी अरब से जॉर्डन एयरस्पेस में दाखिल हो रहा था, तब 9,225 लोग इसे रीयल टाइम में देख रहे थे। यह संख्या भारत से इजरायल जाने वाली किसी भी फ्लाइट के लिए अब तक की सबसे ऊंची बताई जा रही है।

विमान ने लिया लंबा लेकिन सुरक्षित रूट

पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान और ईरान के एयर स्पेस को पूरी तरह अवॉयड करते हुए अरब सागर के रास्ते पहुंचा। नई दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन से रवाना होकर यह गुजरात के ऊपर से निकला, फिर ओमान, सऊदी अरब और जॉर्डन होते हुए तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। पूरी यात्रा में करीब छह घंटे लगे।

सुरक्षा से लैस एअर इंडिया वन

प्रधानमंत्री 'एअर इंडिया वन' से यात्रा कर रहे हैं। यह भारत सरकार का सबसे खास विमान है, जिसमें कमांड सेंटर, सुरक्षित संचार व्यवस्था और डिफेंस सिस्टम लगे हैं। आमतौर पर दिल्ली से तेल अवीव की सीधी उड़ान छह से सात घंटे की होती है, लेकिन मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए इस बार रूट बदला गया।

पीएम मोदी की यह इजरायल यात्रा उनके दूसरे दौरे की शुरुआत है। विमान के लैंडिंग के साथ ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।