Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ईरान युद्ध तुरंत खत्म हो, रूस ने अमेरिका-इजरायल से सैन्य कार्रवाई रोकने को कहा

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार

मास्को, रूस ने फारस की खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव को लेकर अमेरिका और इजरायल से ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह स्थिति अमेरिका और इजरायल के “बिना उकसावे वाले आक्रमण” से पैदा हुई है और इसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। 

मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि, "हम इस बात पर बल देते हैं कि इस दिशा में पहला कदम अमेरिका और इज़रायल द्वारा अपने सैन्य अभियान का तत्काल त्याग होना चाहिए।"

मॉस्को ने कहा कि वह लगातार ईरान और उसके पड़ोसी अरब देशों के बीच शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सहअस्तित्व पर आधारित संबंधों की वकालत करता रहा है।

रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता स्थापित करने के लिए राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से समाधान निकालने के पक्ष में है। मंत्रालय ने कहा कि वह सभी संबंधित देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए संघर्ष के समाधान और विवादों को खत्म करने के प्रयासों में सहयोग करने के लिए तैयार है।

बयान में कहा गया कि पश्चिम एशिया में स्थायी समाधान के लिए सभी देशों के वैध हितों के संतुलन के साथ संयुक्त प्रयास जरूरी हैं और रूस इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।