Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उत्तराखंड में भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा स्थगित, 850 श्रद्धालु फंसे; 91 सड़कें बंद

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी ।

  • उत्तराखंड में मानसूनी आफत और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, पहाड़ों के खिसकने , जगह-जगह भूस्खलन होने और पहाड़ों से भारी मलबा सड़कों पर आने की वजह से प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। 

केदारनाथ धाम से लौट रहे तथा दर्शन के लिए जा रहे कम से कम 850 श्रद्धालु अलग-अलग पड़ावों पर फंसे हुए हैं। आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के तहत केदारनाथ से वापस आ रहे लगभग 600 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका है, जबकि केदारनाथ जा रहे 250 से अधिक श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही ठहरने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव दल फंसे हुए श्रद्धालुओं तक खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने में जुटी  हैं।

बारिश और लैंडस्लाइड के कारण पूरे राज्य का परिवहन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण संपर्क मार्गों को मिलाकर प्रदेश भर में कुल 91 सड़कें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। सड़कों पर गिरे मलबे को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग  और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की भारी मशीनरी को तैनात किया गया है। 

इस बीच राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार और कई जिलों में नदियां व बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित 8 जिलों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने और आम जनता व श्रद्धालुओं को मौसम साफ होने तक अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।