Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एक टिकट में पूरा रोमांच, राजगीर सफारी का नया ‘प्रायोरिटी पैकेज’ लॉन्च

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

(Special Story)

- गर्मी में पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस और ठंडा पानी समेत कई अन्य व्यवस्था।
- ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग पर्यटकों के सबसे पसंदीदा स्पॉट
- पिछले तीन महीनों में 1 लाख 37 हजार 855 से अधिक पर्यटकों ने किया भ्रमण

पटना, राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'प्रायोरिटी पैकेज' शुरू किया है। इस पैकेज के तहत पर्यटक एक ही टिकट पर दोनों सफारियों की सभी प्रमुख गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। व्यस्कों के लिए इसकी कीमत 2 हजार रु. तथा बच्चों के लिए 1 हजार रु. निर्धारित की गई है। इस पैकेज में जू सफारी प्रवेश, 180 डिग्री थिएटर, एवियरी भ्रमण, सफारी भ्रमण, नेचर सफारी प्रवेश, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, वॉल क्लाइंबिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। (बच्चों के लिए जिप लाइन और जिप बाइकिंग को छोड़कर)। वहीं जेनरल टिकट का चार्ज ऑफलाईन में 250 रु एवं ऑनलाईन में 750 रुपये निर्धारित है।
  
एडवेंचर का सुपर कॉम्बो: राजगीर में एक टिकट, दर्जनों अनुभव         

अब पैकेज लेने वाले पर्यटकों को अलग-अलग कतारों में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि टिकट ऑनलाइन व काउंटर दोनों से उपलब्ध हैं। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 20 टिकट उपलब्ध होंगे, यानी प्रतिदिन कुल 40 टिकट ही जारी किए जाएंगे। यह पैकेज सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे के स्लॉट में उपलब्ध रहेगा। विशेष प्रशिक्षित गाइड हिंदी और अंग्रेजी में पर्यटकों को जानकारी देंगे। 
         
राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम और नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम ने बताया कि यह विशेष पैकेज परिवारों, विदेशी पर्यटकों तथा बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा। इस पैकेज से पर्यटक समय की बचत के साथ- साथ बेहतर अनुभव भी ले सकेंगे। वहीं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस का घोल और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वेटिंग शेड, बस वेटिंग शेड, एंट्रेंस प्लाजा और अन्य विभिन्न स्थानों पर शेड का निर्माण भी कराया गया है।
       
सफारी का नया अंदाज: अब लाइन नहीं, सीधे एक्सपीरियंस

राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग पर्यटकों के सबसे पसंदीदा आकर्षण बने हुए हैं। इन लोकप्रिय स्थलों पर प्रतिदिन हजार  से 12 सौ पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। पिछले तीन महीनों में इन आकर्षणों पर 1 लाख 37 हजार 855 से अधिक पर्यटक घूमने आए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां बस की व्यवस्था की गई है, जिसमें सवार होकर वे विभिन्न जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ऑटोरिक्शा भी किराए पर उपलब्ध कराया जाता है। इन सुविधाओं और आकर्षणों के कारण राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी पर्यटकों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।