Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एल मेंचो की मौत: मेक्सिको में हिंसा का तूफान

विदेश डेस्क, मुस्कान कुमारी।

टपाल्पा (जलिस्को)। मेक्सिको की सेना ने देश के सबसे खूंखार ड्रग कार्टेल लीडर नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांतिस उर्फ 'एल मेंचो' को रविवार को मारी गिराया। जलिस्को राज्य के टपाल्पा इलाके में हुए सैन्य अभियान में घायल होने के बाद हवाई मार्ग से मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद पूरे देश में कार्टेल गुटों ने आगजनी और सड़क बंदी की, स्कूल बंद कर दिए गए और हजारों लोग घरों में दुबक गए।

टपाल्पा अभियान में सफलता

मेक्सिको की रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रविवार सुबह टपाल्पा के जंगलों में छिपे एल मेंचो पर सैन्य कमांडो ने हमला बोला। गोलीबारी में चार कार्टेल सदस्य मारे गए, जबकि तीन अन्य घायल हुए। मेंचो भी बुरी तरह घायल हुआ और हेलीकॉप्टर में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 59 वर्षीय मेंचो जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का संस्थापक और सरगना था, जिस पर अमेरिका ने 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था।

प्रतिशोध में 25 सैनिक शहीद
  
मेंचो की मौत की खबर फैलते ही CJNG गुट ने पूरे देश में बदला लिया। जलिस्को, मिचोआकान, ओआक्साका समेत एक दर्जन राज्यों में गाड़ियां जलाई गईं, राजमार्ग रोके गए और सरकारी इमारतों पर हमले हुए। ग्वाडलाहारा शहर सूना पड़ गया। सुरक्षा मंत्री ओमार गार्सिया हरफुच ने बताया कि 25 नेशनल गार्ड जवान शहीद हो गए, एक जेल गार्ड और एक अभियोजन अधिकारी भी मारे गए। करीब 30 कार्टेल सदस्यों की भी मौत हुई। कुल मिलाकर 60 से ज्यादा लोगों की जान गई।

सेना ने बढ़ाई तैनाती

रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने कहा कि जलिस्को में पहले से 7,000 सैनिक तैनात थे, अब 2,500 अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। हाईवे पर जलती गाड़ियों और बैरिकेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुर्तो वल्लार्ता जैसे पर्यटक शहरों में दहशत का माहौल है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई और विदेशी दूतावासों ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी।

ट्रंप का रहस्यमयी पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं, यह तो अनुचित है!" व्हाइट हाउस ने इसे "दुनिया के लिए अच्छी खबर" बताया। अमेरिका ने अभियान में खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी।

भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट

भारतीय दूतावास ने सोमवार को चेतावनी जारी की। जलिस्को (पुर्तो वल्लार्ता, चापाला, ग्वाडलाहारा), तमौलिपास (रेयनोसा समेत), मिचोआकान, ग्वेरेरो और नुएवो लियोन राज्यों में रह रहे भारतीयों को तुरंत घर में रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई। दूतावास ने 24 घंटे हेल्पलाइन भी जारी की।

एल मेंचो 1966 में मिचोआकान के एक गरीब गांव में पैदा हुआ था। अमेरिका में ड्रग तस्करी के आरोप में जेल काटने के बाद वापस लौटा, पुलिस में भर्ती हुआ और फिर मिलेनियो कार्टेल से जुड़कर CJNG का गठन किया। उसने फेंटानिल, कोकीन और मेथ की तस्करी का विशाल नेटवर्क खड़ा किया, जिसने दोनों अमेरिकियों को तबाह किया।

हवाई अड्डे सीमित संचालन

ग्वाडलाहारा एयरपोर्ट पर स्टाफ की कमी के चलते उड़ानें प्रभावित रहीं। लुफ्थांसा ने फ्रैंकफर्ट-मेक्सिको उड़ानें जारी रखीं, लेकिन कई यात्री रातभर प्लेन में फंसे रहे।