Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

करसोग हादसा: गाय को बचाने उतरे जीजा-साले बहे, 8 दिन बाद 100 KM दूर मिला एक का शव

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

30 जून की रात करसोग में बादल फटने की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। रात करीब 11:30 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटे, जिसमें तीन लोग चपेट में आ गए। इनमें से दो के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे की तलाश अब भी जारी है।

पहले व्यक्ति का शव उसी रात मिल गया था, जबकि कुटी गांव निवासी ललित कुमार का शव आठ दिन बाद घटनास्थल से करीब 100 किलोमीटर दूर करला क्षेत्र में सतलुज नदी से मिला है।

साले का अब तक नहीं चला कोई पता;
41 वर्षीय ललित कुमार, पुत्र टेक चन्द, करसोग के कुटी गांव के रहने वाले थे। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे और लीज पर जमीन लेकर सब्जियां उगाते थे। घटना वाले दिन वह अपने साले के साथ गोशाला में बंधी गाय को बचाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ललित और उनके साले को आए तेज सैलाब ने गोशाला समेत बहा दिया।

निहरी पुलिस ने शव को बरामद कर सौंपा करसोग पुलिस को;
स्थानीय लोगों ने जब सतलुज नदी में शव को तैरते देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। निहरी पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। पहचान के बाद शव को करसोग पुलिस को सौंप दिया गया। नागरिक अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय करसोग प्रशासन भी परिजनों को सांत्वना देने के लिए उपस्थित रहा।