Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

करेंट की चपेट में आई श्रद्धालुओं की बस , एक की मौत, दो गंभीर

हाथरस, आकाश कुमार |

उत्तर प्रदेश के ज़िला हाथरस के सादाबाद से एक दुखद घटना सामने आयी है।

वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस प्राइवेट बस स्टैंड पर शनिवार को करेंट की चपेट में आ गई ।  बस में करंट आ जाने से मौके पर श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग करंट की चपेट में आ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। श्रद्धालु संजय निवासी कजरौठी की करंट लगने से मृत्यु हो गई। मीना देवी पत्नी रुस्तम सिंह।निवासी कासिमपुर बल्देव मथुरा और देवेंद्र पुत्र अशोक निवासी मई झुलस गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम संजय कुमार और प्रभारी कोतवाल योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। विधायक प्रदीप चौधरी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली।ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय भी बस अड्डे पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। बस 10 दिन के टूर से लौट रही थी, जिसमें श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन कर वापस आ रहे थे। जब बस मथुरा अड्डा प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंची, तभी अचानक करंट आ जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।