Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कर्नाटक में 43 करोड़ की GST चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने कर्नाटक में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। यह घोटाला बेलगावी जिले में फर्जी बिल-पावती और चालान जारी करने के जरिए अंजाम दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में लगभग 145 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान बनाए गए, जिनके जरिए करीब 43 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका जताई गई है।

सूचना मिलने पर जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने जांच शुरू की और इस फर्जीवाड़े की परतें खुलनी शुरू हुईं। जांच में पता चला कि आरोपी ने बिल और पावती के माध्यम से कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनियों और कारोबारियों को दिखाए, जिससे टैक्स चोरी आसान हो सके। इस पूरे मामले को लेकर जीएसटी अधिकारियों ने धोखाधड़ी और कर चोरी की पुष्टि की।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल एक व्यक्ति को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों तक फैले हो सकते हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

केंद्र सरकार ने ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने का संकेत दिया है। वित्त मंत्रालय ने साफ कहा है कि जीएसटी चोरी न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाती है बल्कि ईमानदार करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ भी डालती है। सरकार अब इस तरह के फर्जीवाड़ों को रोकने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग और सख्त निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर विचार कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद कर विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि अन्य राज्यों में भी ऐसे मामलों पर नकेल कसी जाएगी, जिससे कर चोरी पर अंकुश लगेगा और राजस्व प्रणाली और पारदर्शी बनेगी।