Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांग्रेस बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

मधुबनी: कांग्रेस की एक जिला स्तरीय बैठक उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई, जब पार्टी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर उपजी नाराजगी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया और बात धक्का-मुक्की से आगे बढ़कर लात-घूंसे तक पहुंच गई।

बैठक के दौरान पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पार्टी झंडा में लगे डंडों से भी मारपीट होने की बात सामने आई, जिससे कार्यक्रम कुछ समय के लिए बाधित हो गया। मंच पर मौजूद नेता स्थिति संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन माहौल तुरंत शांत नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार, यह बैठक विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। इसी दौरान टिकट वितरण में कथित अनदेखी और असहमति को लेकर नाराज कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पूर्व विधायक दल नेता शकील अहमद खान ने कार्यकर्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तनाव काफी बढ़ चुका था। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया।

डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता अमानुल्लाह खान ने कहा कि विवाद की जड़ टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष है। सभी लोग पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं और आपसी बातचीत से समाधान निकलना चाहिए था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टिकट सूची का अंतिम निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया गया था।