Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कानपुर में लैम्बोर्गिनी कार से कुचलने वाला आरोपी आखिरकार गिरफ्तार!

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

कानपुर, 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के ग्वालटोली इलाके में लैम्बोर्गिनी कार से तीन लोगों को कुचलने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पाँच टीमें लगाई गई थीं। आज सुबह सूचना मिली कि शिवम मिश्रा कानपुर आया हुआ है। सूचना मिलते ही टीमें सक्रिय हुईं और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गौरतलब है कि गत आठ फरवरी को तंबाकू कारोबारी के पुत्र शिवम मिश्रा ने क्षेत्र में लैम्बोर्गिनी कार से तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायलों में से एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद शिवम फरार हो गया था। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने इस प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी ग्वालटोली संतोष गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शिवम आत्मसमर्पण की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में रविवार देर रात वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जबकि मंगलवार को आरोपी के पिता, कारोबारी के.के. मिश्रा, पुलिस के सामने पेश हुए और कहा कि उनका पुत्र बेकसूर है तथा दिल्ली में इलाज कराने गया है। कानपुर आने पर वह पुलिस के समक्ष पेश होगा।