Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कान्स में ऐश्वर्या संग आराध्या ने खींचा सबका ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

कान्स (फ्रांस)। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने शानदार अंदाज से चर्चा में हैं। शुक्रवार देर रात उनका दूसरा लुक सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

लोरियल पेरिस के ‘लाइट्स ऑन वीमेन’स वर्थ’ कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय ने हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत कॉर्सेटेड गाउन पहना। इस गाउन पर स्वारोवस्की क्रिस्टल से बने फूलों की आकर्षक कारीगरी की गई थी। इसके साथ उन्होंने लंबा फ्लोइंग केप कैरी किया, जिसने उनके लुक को और भी शाही बना दिया। वहीं, आराध्या बच्चन रूबी रेड रंग के गाउन में बेहद आकर्षक नजर आईं।

कान्स में यह पहला अवसर रहा जब ऐश्वर्या और आराध्या ने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक साथ पोज दिए। आराध्या कई वर्षों से अपनी मां के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस कार्यक्रम के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर फैंस मां-बेटी की इस जोड़ी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आराध्या ने अपनी सादगी और आत्मविश्वास से महफिल लूट ली, जबकि अन्य ने 52 वर्षीय ऐश्वर्या की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज की तारीफ की। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय वर्ष 2002 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती रही हैं और उन्हें ‘क्वीन ऑफ कान्स’ के नाम से भी जाना जाता है। वह लोरियल पेरिस की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर भी हैं।