Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

किसानों के फार्मर रजिस्ट्रीकरण कार्य को लेकर विशेष शिविर आयोजित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा किसानों के फार्मर रजिस्ट्रीकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन की ओर से बुधवार को करसौत पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायतवार नामित नोडल पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में किसानों का ऑनस्पॉट फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया।

शिविर में बीडीओ सिम्पी कुमारी, सीओ वेद प्रकाश नारायण,बीईओ सौरभ सुमन, बीएओ रामवीर सिंह यादव,पंचायत सचिव प्रफुल्ल कुमार कर्ण, मुखिया रामकृष्ण सिंह, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह सहित कई कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे किसानों से ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्रीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान पंजीकरण आवश्यक है।

इस दौरान किसानों के आधार, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर फार्मर रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। कर्मियों ने किसानों को रजिस्ट्रेशन से होने वाले लाभों की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि रजिस्टर्ड किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण, फसल सहायता एवं अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
बीडीओ सिम्पी कुमारी ने कहा कि प्रखंड की सभी पंचायतों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जिन किसानों का अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे शिविर में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।