लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दरौंदा. प्रखंड क्षेत्र के कृषि फार्म धनौती में शुक्रवार को गेहूं की क्रॉप कटिंग की गई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव की देखरेख में कृषि फार्म के खेत में गेहूं की क्रॉप कटाई हुई. क्रॉप कटिंग की निरीक्षण सहायक निदेशक पौधा संरक्षक अमित शेखर ने किया.
सहायक निदेशक पदाधिकारी ने बताया कि दो प्लॉट 10 मीटर लंबाई व पांच मीटर चौड़ाई वाले प्लॉट में क्रॉप कटिंग की गई है. जिसमें 13 किलो 800 ग्राम एवं दूसरे प्लॉट में 05 किलो 800 ग्राम निकला. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर प्रखंड की सभी पंचायतों में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई जा रही है. इसी कड़ी में कृषि फार्म धनौती में गेहूं की कटाई कराई गई. उपस्थित अन्य किसानों को बताते हुए अधिकारियो ने कहा भारत में कृषि क्षेत्र में गेहूं की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई उन्नत प्रभेद को विकसित किया गया है. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रक्षेत्र संतोष कुमार मौर्य, कृषि समनयवक शशि रंजन, किसान सलाहकार पंकज कुमार यादव, हलदार प्रहलाद प्रसाद समेत अन्य किसान उपस्थित रहे.







