Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कैश वैन लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

बिहार की राजधानी पटना में हुए चर्चित सीएमएस कंपनी कैश वैन लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र में सीएमएस कंपनी की कैश वैन से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक  पटना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा मानव अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद लगातार कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। देर रात पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस बल पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस तथा लूट से जुड़े कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।