नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।
मोतिहारी, समकालीन पत्रकारिता में भारतीय दृष्टिकोण की प्रासंगिकता पर केंद्रित “पुष्पेंद्र पाल सिंह (पीपी सर) स्मृति व्याख्यान” का आयोजन D Media Junction द्वारा 22 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय है - “समकालीन पत्रकारिता में भारतबोध”, जो वर्तमान मीडिया विमर्श में भारतीय मूल्यों और दृष्टि की भूमिका को रेखांकित करेगा।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रख्यात भाषा-वैज्ञानिक एवं बेस्टसेलर लेखक श्री कमलेश कमल मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. धीरेन्द्र पाल सिंह (चांसलर, TISS, मुंबई एवं पूर्व अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री अनिल पाण्डेय (डायरेक्टर, इंडिया फॉर चिल्ड्रेन) समकालीन पत्रकारिता के बदलते आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, प्रो. दिलीप कुमार (रीजनल डायरेक्टर, IIMC, जम्मू) विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. साकेत रमन (मीडिया विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार) के स्वागत उद्बोधन से होगी, जबकि संचालन आशीष कुमार (शोधार्थी, मीडिया विभाग) द्वारा किया जाएगा।
यह स्मृति व्याख्यान न केवल पत्रकारिता के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि मीडिया पेशेवरों को भी भारतीय परिप्रेक्ष्य में अपनी भूमिका को पुनः समझने का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डी मीडिया जंक्शन के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर किया जाएगा:
Facebook: facebook.com/dmedia.junction
YouTube: youtube.com/@dmediajunction







