Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गणतंत्र दिवस को लेकर सीवान रेलवे स्टेशन पर सघन जांच

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सीवान रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने अपने स्टाफ के साथ राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक, पुलिस बल एवं श्वान दस्ता रेसुब, छपरा के सहयोग से निरीक्षण किया।

जांच के दौरान श्वान दस्ते और सुरक्षा उपकरणों की मदद से स्टेशन के सभी प्रमुख स्थानों की गहन तलाशी ली गई। प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, पार्सल घर सहित स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की भी जांच की गई।

सुरक्षा जांच के क्रम में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान यात्रियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि यदि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत स्टेशन या ट्रेन में तैनात रेलवे कर्मियों को इसकी सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से इस तरह की नियमित जांच और निगरानी की जा रही है।