Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गया जी में नीतीश की राजनीति का पिंडदान करेंगे PM मोदी: लालू यादव

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर | 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का दौरा तेज कर दिया है। शुक्रवार को वे गया और बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के कई नेता भी मौजूद रहे।

हालांकि, पीएम मोदी के इस दौरे से पहले ही राज्य की राजनीति गरमा गई। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी और नीतीश दोनों पर निशाना साधा। लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि "पीएम मोदी गया जी इसलिए आ रहे हैं ताकि नीतीश कुमार की राजनीति और जेडीयू का पिंडदान कर सकें।" लालू ने इसे बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने एक वीडियो और गीत पोस्ट कर पीएम पर "झूठे वादों और जुमलों की बारिश करने" का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि "गया जी पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है, और मोदी सरकार गरीबों-पिछड़ों को अधिकार से वंचित करने, बिहार को स्पेशल स्टेटस से वंचित करने और अपराध-भ्रष्टाचार से ग्रस्त करने वाली डबल इंजन सरकार का पिंडदान करने आए हैं।"

विश्लेषकों के अनुसार, बिहार की सियासत में लालू-तेजस्वी की यह रणनीति एनडीए को घेरने और विशेषकर नीतीश कुमार की बदलती राजनीतिक छवि पर सवाल उठाने की है। वहीं, बीजेपी और एनडीए इस दौरे को विकास के एजेंडे से जोड़कर पेश कर रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी का बड़े पैमाने पर परियोजनाओं की घोषणा करना साफ तौर पर मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश है कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कुल मिलाकर, गया दौरे ने बिहार की चुनावी राजनीति को और तेज कर दिया है। एक तरफ लालू-तेजस्वी सरकार पर हमलावर हैं, वहीं भाजपा-एनडीए विकास के मुद्दे को हथियार बना रहे हैं। यह टकराव आने वाले चुनावी माहौल को और अधिक गरमाने वाला है