Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गरमा सीजन की खेती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, किसानों को मिलेगा उन्नत बीज

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

दरौंदा (सीवान): गरमा सीजन की खेती को लेकर कृषि विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों को समय पर उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है, जिसके माध्यम से किसान विभिन्न फसलों के बीज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रखंड कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद किसानों को एक डिमांड नंबर मिलेगा। इसी डिमांड नंबर के आधार पर किसान प्रखंड कृषि कार्यालय से बीज प्राप्त कर सकेंगे।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव ने बताया कि गरमा सीजन के लिए मूंगफली, सूर्यमुखी, संकर मक्का, तिल, उड़द और मूंग सहित अन्य फसलों के बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बीज वितरण की प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर दें, ताकि उन्हें अपनी पसंद की फसल का बीज आसानी से मिल सके। देर से आवेदन करने पर बीज की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।

कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराकर गरमा सीजन की खेती को बढ़ावा देना है। इससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और उनकी आय में भी सुधार होने की उम्मीद है।

बीएओ रामवीर सिंह यादव ने किसानों से कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए वे प्रखंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।