Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गरीबों के अनाज पर डाका: खरगे

नेशनल डेस्क, श्रेया पाण्डेय 

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और लूटपाट को लेकर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के तहत मध्य प्रदेश आज देश में भ्रष्टाचार का मुख्य केंद्र और पर्याय बन चुका है, जहां एक घोटाला शांत होने से पहले ही दूसरा बड़ा घोटाला सामने आ जाता है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के नाम पर करीब 1,200 करोड़ रुपये का एक बहुत बड़ा चावल घोटाला उजागर हुआ है।

खरगे ने कहा कि जिस रियायती चावल का इस्तेमाल राज्य के कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए किया जाना निर्धारित था, उसे भारी मुनाफे के खेल में अवैध रूप से डायवर्ट कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 5 लाख मीट्रिक टन (50 लाख क्विंटल) सरकारी चावल को राइस मिलरों, एथेनॉल माफियाओं और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के हक के अनाज पर सरेआम डाका डाला जा रहा है।

राज्य सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने हाल ही में सामने आए उज्जैन भूमि विवाद का भी ज़िक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन के ठीक उन्हीं क्षेत्रों में ज़मीनों का विस्तार और हेरफेर किया गया, जहाँ सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे, जो सीधे तौर पर मुख्यमंत्री (मोहन यादव) की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े करता है। खरगे ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में 'व्यापम' से शुरू हुआ लूट का यह सिलसिला अनगिनत पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों के बावजूद आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।