Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गरीबों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार : योगी आदित्यनाथ

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों को हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के इलाज में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी भी व्यक्ति को धन के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 200 लोगों से मिले। उन्होंने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक तरीके से किया जाए।

कार्यक्रम में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आर्थिक परेशानी और आयुष्मान कार्ड न होने की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला को भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में पूरी सहायता करेगी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।अपराध और जमीन कब्जाने से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस जनता दर्शन कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। स्थानीय नागरिकों ने सरकार की जनसुनवाई व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।