Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गुरुकुल स्थापना के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा लगेगी: रजनीकांत गिरि

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

पटना/फतुहा भारतीय जनता पार्टी फतुहा विधानसभा के सोशल मीडिया संयोजक एवं फतुहा उत्तरी मंडल के मीडिया प्रभारी, युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत गिरि ने आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि फतुहा विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही किसी उपयुक्त स्थान का चयन कर जगद्गुरु आदि गुरु शंकराचार्य जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही सनातन शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक गुरुकुल की स्थापना भी की जाएगी। गुरुकुल की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को वैदिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति की गहन जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनमें संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि यह कार्य समाज के सभी वर्गों के सहयोग से संपन्न होगा। इसके लिए समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर सांसद प्रतिनिधियों तक से संपर्क कर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
रजनीकांत गिरि ने अपने वक्तव्य में कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जी ने हिन्दू धर्म को पुनः स्थापित एवं प्रतिष्ठित करते हुए सनातन परंपरा को एकसूत्र में पिरोया। उन्होंने अद्वैत वेदांत के माध्यम से भारतीय संस्कृति में नवचेतना का संचार किया तथा चारों दिशाओं में मठों की स्थापना कर सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक आध्यात्मिक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जी ने ज्ञान, तर्क एवं भक्ति की पावन त्रिवेणी प्रवाहित कर समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं एकता का अमूल्य संदेश दिया। उनका जीवन त्याग, तपस्या एवं सत्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी प्रत्येक भारतीय को अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है।
अंत में रजनीकांत गिरि ने कहा कि ऐसे महान संत, युगद्रष्टा एवं विश्वगुरु आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।